यहेजकेल 5

और हे मनुष्य के सन्तान, एक पैनी तलवार ले, और उसे नाऊ के छुरे के काम में लाकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल मूंड़ डाल; तब तौलने का कांटा ले कर बालों के भाग कर।

Ezekiel 5:1 (UKJV) And you, son of man, take you a sharp knife, take you a barber's razor, and cause it to pass upon yours head and upon your beard: then take you balances to weigh, and divide the hair.

1और हे मनुष्य के सन्तान, एक पैनी तलवार ले, और उसे नाऊ के छुरे के काम में लाकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल मूंड़ डाल; तब तौलने का कांटा ले कर बालों के भाग कर।

2जब नगर के घिरने के दिन पूरे हों, तब नगर के भीतर एक तिहाई आग में डाल कर जलाना; और एक तिहाई ले कर चारों ओर तलवार से मारना; ओर एक तिहाई को पवन में उड़ाना, और मैं तलवार खींच कर उसके पीछे चलाऊंगा।

3तब इन में से थोड़े से बाल ले कर अपने कपड़े की छोर में बान्धना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.