यहेजकेल 5

जब नगर के घिरने के दिन पूरे हों, तब नगर के भीतर एक तिहाई आग में डाल कर जलाना; और एक तिहाई ले कर चारों ओर तलवार से मारना; ओर एक तिहाई को पवन में उड़ाना, और मैं तलवार खींच कर उसके पीछे चलाऊंगा।

Ezekiel 5:2 (UKJV) You shall burn with fire a third part in the midst of the city, when the days of the siege are fulfilled: and you shall take a third part, and strike about it with a knife: and a third part you shall scatter in the wind; and I will draw out a sword after them.

1और हे मनुष्य के सन्तान, एक पैनी तलवार ले, और उसे नाऊ के छुरे के काम में लाकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल मूंड़ डाल; तब तौलने का कांटा ले कर बालों के भाग कर।

2जब नगर के घिरने के दिन पूरे हों, तब नगर के भीतर एक तिहाई आग में डाल कर जलाना; और एक तिहाई ले कर चारों ओर तलवार से मारना; ओर एक तिहाई को पवन में उड़ाना, और मैं तलवार खींच कर उसके पीछे चलाऊंगा।

3तब इन में से थोड़े से बाल ले कर अपने कपड़े की छोर में बान्धना।

4फिर उन में से भी थोड़े से ले कर आग के बीच डालना कि वे आग में जल जाएं; तब उसी में से एक लौ भड़क कर इस्राएल के सारे घराने में फैल जाएगी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.