यहेजकेल 5

और तेरे सब बचे हुओं को चारों ओर तितर-बितर करूंगा। इसलिये प्रभु यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की सौगन्ध, इसलिये कि तू ने मेरे पवित्रस्थान को अपनी सारी घिनौनी मूरतों और सारे घिनौने कामों से अशुद्ध किया है, मैं तुझे घटाऊंगा, और तुझ पर दया की दृष्टि न करूंगा, और तुझ पर कुछ भी कोमलता न करूंगा।

Ezekiel 5:11 (UKJV) Wherefore, as I live, says the Lord GOD; Surely, because you have defiled my sanctuary with all your detestable things, and with all yours abominations, therefore will I also diminish you; neither shall mine eye spare, neither will I have any pity.

9और तेरे सब घिनौने कामों के कारण मैं तेरे बीच ऐसा करूंगा, जैसा न अब तक किया है, और न भविष्य में फिर करूंगा।

10सो तेरे बीच लड़के-बाले अपने अपने बाप का, और बाप अपने अपने लड़के-बालों का मांस खाएंगे; और मैं तुझ को दण्ड दूंगा,

11और तेरे सब बचे हुओं को चारों ओर तितर-बितर करूंगा। इसलिये प्रभु यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की सौगन्ध, इसलिये कि तू ने मेरे पवित्रस्थान को अपनी सारी घिनौनी मूरतों और सारे घिनौने कामों से अशुद्ध किया है, मैं तुझे घटाऊंगा, और तुझ पर दया की दृष्टि न करूंगा, और तुझ पर कुछ भी कोमलता न करूंगा।

12तेरी एक तिहाई तो मरी से मरेगी, और तेरे बीच भूख से मर मिटेगी; एक तिहाई तेरे आस पास तलवार से मारी जाएगी; और एक तिहाई को मैं चारों ओर तितर-बितर करूंगा और तलवार खींच कर उनके पीछे चलाऊंगा।

13इस प्रकार से मेरा कोप शान्त होगा, और अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से भड़का कर मैं शान्ति पाऊंगा; और जब मैं अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से भड़का चुकूं, तब वे जान लेंगे कि मुझ यहोवा ही ने जलन में आकर यह कहा है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.