यहेजकेल 5

उसने मेरे नियमों के विरुद्ध काम कर के अन्यजातियों से अधिक दुष्टता की, और मेरी विधियों के विरुद्ध चारों ओर के देशों के लोगों से अधिक बुराई की है; क्योंकि उन्होंने मेरे नियम तुच्छ जाने, और वे मेरी विधियों पर नहीं चले।

Ezekiel 5:6 (UKJV) And she has changed my judgments into wickedness more than the nations, and my statutes more than the countries that are round about her: for they have refused my judgments and my statutes, they have not walked in them.

4फिर उन में से भी थोड़े से ले कर आग के बीच डालना कि वे आग में जल जाएं; तब उसी में से एक लौ भड़क कर इस्राएल के सारे घराने में फैल जाएगी।

5प्रभु यहोवा यों कहता है, यरूशलेम ऐसी ही है; मैं ने उसको अन्यजातियों के बीच में ठहराया, और वह चारों ओर देशों से घिरी है।

6उसने मेरे नियमों के विरुद्ध काम कर के अन्यजातियों से अधिक दुष्टता की, और मेरी विधियों के विरुद्ध चारों ओर के देशों के लोगों से अधिक बुराई की है; क्योंकि उन्होंने मेरे नियम तुच्छ जाने, और वे मेरी विधियों पर नहीं चले।

7इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, तुम लोग जो अपने चारों ओर की जातियों से अधिक हुल्लड़ मचाते, और न मेरी विधियों पर चलते, न मेरे नियमों को मानते और अपने चारों ओर की जातियों के नियमों के अनुसार भी न किया,

8इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, देख, मैं स्वयं तेरे विरुद्ध हूँ; और अन्यजातियों के देखते मैं तेरे बीच न्याय के काम करूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.