यहेजकेल 5

इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, देख, मैं स्वयं तेरे विरुद्ध हूँ; और अन्यजातियों के देखते मैं तेरे बीच न्याय के काम करूंगा।

Ezekiel 5:8 (UKJV) Therefore thus says the Lord GOD; Behold, I, even I, am against you, and will execute judgments in the midst of you in the sight of the nations.

6उसने मेरे नियमों के विरुद्ध काम कर के अन्यजातियों से अधिक दुष्टता की, और मेरी विधियों के विरुद्ध चारों ओर के देशों के लोगों से अधिक बुराई की है; क्योंकि उन्होंने मेरे नियम तुच्छ जाने, और वे मेरी विधियों पर नहीं चले।

7इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, तुम लोग जो अपने चारों ओर की जातियों से अधिक हुल्लड़ मचाते, और न मेरी विधियों पर चलते, न मेरे नियमों को मानते और अपने चारों ओर की जातियों के नियमों के अनुसार भी न किया,

8इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, देख, मैं स्वयं तेरे विरुद्ध हूँ; और अन्यजातियों के देखते मैं तेरे बीच न्याय के काम करूंगा।

9और तेरे सब घिनौने कामों के कारण मैं तेरे बीच ऐसा करूंगा, जैसा न अब तक किया है, और न भविष्य में फिर करूंगा।

10सो तेरे बीच लड़के-बाले अपने अपने बाप का, और बाप अपने अपने लड़के-बालों का मांस खाएंगे; और मैं तुझ को दण्ड दूंगा,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.