उत्पत्ति 13

अब्राम भेड़-बकरी, गाय-बैल, और सोने-रूपे का बड़ा धनी था।

Genesis 13:2 (UKJV) And Abram was very rich in cattle, in silver, and in gold.

1तब अब्राम अपनी पत्नी, और अपनी सारी सम्पत्ति ले कर, लूत को भी संग लिये हुए, मिस्र को छोड़ कर कनान के दक्खिन देश में आया।

2अब्राम भेड़-बकरी, गाय-बैल, और सोने-रूपे का बड़ा धनी था।

3फिर वह दक्खिन देश से चलकर, बेतेल के पास उसी स्थान को पहुंचा, जहां उसका तम्बू पहले पड़ा था, जो बेतेल और ऐ के बीच में है।

4यह स्थान उस वेदी का है, जिसे उसने पहले बनाई थी, और वहां अब्राम ने फिर यहोवा से प्रार्थना की।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.