उत्पत्ति 36

ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए॥

Genesis 36:19 (UKJV) These are the sons of Esau, who is Edom, and these are their dukes.

17और ऐसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति: रूएलवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए; और ये ही ऐसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए।

18और ऐसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में थे हुए; अर्थात यूश अधिपति, यालाम अधिपति, कोरह अधिपति, अना की बेटी ओहोलीबामा जो ऐसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही हुए।

19ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए॥

20सेईर जो होरी नाम जाति का था उसके ये पुत्र उस देश में पहिले से रहते थे; अर्थात लोतान, शोबाल, शिबोन, अना,

21दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.