19ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए॥
20सेईर जो होरी नाम जाति का था उसके ये पुत्र उस देश में पहिले से रहते थे; अर्थात लोतान, शोबाल, शिबोन, अना,
21दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए।
22और लोतान के पुत्र, होरी, और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी।
23और शोबाल के ये पुत्र हुए; अर्थात आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम।