उत्पत्ति 36

और ऐसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय की थी, ले कर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।

Genesis 36:6 (UKJV) And Esau took his wives, and his sons, and his daughters, and all the persons of his house, and his cattle, and all his beasts, and all his substance, which he had got in the land of Canaan; and went into the country from the face of his brother Jacob.

4आदा ने तो ऐसाव के जन्माए एलीपज को, और बासमत ने रूएल को उत्पन्न किया।

5और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और को रह को उत्पन्न किया, ऐसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।

6और ऐसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय की थी, ले कर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।

7क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के मारे उस देश में, जहां वे परदेशी हो कर रहते थे, उनकी समाई न रही।

8ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है: सो सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने लगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.