उत्पत्ति 36

ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है: सो सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने लगा।

Genesis 36:8 (UKJV) Thus dwelt Esau in mount Seir: Esau is Edom.

6और ऐसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय की थी, ले कर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।

7क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के मारे उस देश में, जहां वे परदेशी हो कर रहते थे, उनकी समाई न रही।

8ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है: सो सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने लगा।

9सेईर नाम पहाड़ी देश में रहनेहारे एदोमियों के मूल पुरूष ऐसाव की वंशावली यह है:

10ऐसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात ऐसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी ऐसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.