उत्पत्ति 42

तब हम ने उससे कहा, हम सीधे लोग हैं, भेदिए नहीं।

Genesis 42:31 (UKJV) And we said unto him, We are true men; we are no spies:

29और वे कनान देश में अपने पिता याकूब के पास आए, और अपना सारा वृत्तान्त उससे इस प्रकार वर्णन किया:

30कि जो पुरूष उस देश का स्वामी है, उसने हम से कठोरता के साथ बातें कीं, और हम को देश के भेदिए कहा।

31तब हम ने उससे कहा, हम सीधे लोग हैं, भेदिए नहीं।

32हम बारह भाई एक ही पिता के पुत्र है, एक तो जाता रहा, परन्तु छोटा इस समय कनान देश में हमारे पिता के पास है।

33तब उस पुरूष ने, जो उस देश का स्वामी है, हम से कहा, इस से मालूम हो जाएगा कि तुम सीधे मनुष्य हो; तुम अपने में से एक को मेरे पास छोड़ के अपने घर वालों की भूख बुझाने के लिये कुछ ले जाओ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.