उत्पत्ति 7

और भूमि पर रेंगने वालों में से भी, दो दो, अर्थात नर और मादा, जहाज में नूह के पास गए, जिस प्रकार परमेश्वर ने नूह को आज्ञा दी थी।

Genesis 7:9 (UKJV) There went in two and two unto Noah into the ark, the male and the female, as God had commanded Noah.

7नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जलप्रलय से बचने के लिये जहाज में गया।

8और शुद्ध, और अशुद्ध दोनो प्रकार के पशुओं में से, पक्षियों,

9और भूमि पर रेंगने वालों में से भी, दो दो, अर्थात नर और मादा, जहाज में नूह के पास गए, जिस प्रकार परमेश्वर ने नूह को आज्ञा दी थी।

10सात दिन के उपरान्त प्रलय का जल पृथ्वी पर आने लगा।

11जब नूह की अवस्था के छ: सौवें वर्ष के दूसरे महीने का सत्तरहवां दिन आया; उसी दिन बड़े गहिरे समुद्र के सब सोते फूट निकले और आकाश के झरोखे खुल गए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.