हबक्कूक 3

उसके आगे आगे मरी फैलती गई, और उसके पांवों से महाज्वर निकलता गया।

Habakkuk 3:5 (UKJV) Before him went the pestilence, and burning coals went forth at his feet.

3ईश्वर तेमान से आया, पवित्र ईश्वर परान पर्वत से आ रहा है। उसका तेज आकाश पर छाया हुआ है, और पृथ्वी उसकी स्तुति से परिपूर्ण हो गई है॥

4उसकी ज्योति सूर्य के तुल्य थी, उसके हाथ से किरणें निकल रही थीं; और इन में उसका सामर्थ छिपा हुआ था।

5उसके आगे आगे मरी फैलती गई, और उसके पांवों से महाज्वर निकलता गया।

6वह खड़ा हो कर पृथ्वी को नाप रहा था; उसने देखा और जाति जाति के लोग घबरा गए; तब सनातन पर्वत चकनाचूर हो गए, और सनातन की पहाडिय़ां झुक गईं उसकी गति अनन्त काल से एक सी है।

7मुझे कूशान के तम्बू में रहने वाले दु:ख से दबे दिखाई पड़े; और मिद्यान देश के डेरे डगमगा गए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.