यिर्मयाह 10

हे घेरे हुए नगर की रहने वाली, अपनी गठरी भूमि पर से उठा!

Jeremiah 10:17 (UKJV) Gather up your wares out of the land, O inhabitant of the fortress.

15वे व्यर्थ और ठट्ठे ही के योग्य हैं; जब उनके दण्ड का समय आएगा तब वे नाश हो जाएंगीं।

16परन्तु याकूब का निज भाग उनके समान नहीं है, क्योंकि वह तो सब का सृजनहार है, और इस्राएल उसके निज भाग का गोत्र है; सेनाओं का यहोवा उसका नाम है।

17हे घेरे हुए नगर की रहने वाली, अपनी गठरी भूमि पर से उठा!

18क्योंकि यहोवा यों कहता है, मैं अब की बार इस देश के रहने वालों को मानो गोफ़न में धर के फेंक दूंगा, और उन्हें ऐसे ऐसे संकट में डालूंगा कि उनकी समझ में भी नहीं आएगा।

19मुझ पर हाय! मेरा घाव चंगा होने का नहीं। फिर मैं ने सोचा, यह तो रोग ही है, इसलिये मुझ को इसे सहना चाहिये।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.