यिर्मयाह 11

इसलिये सेनाओं का यहोवा उनके विषय यों कहता है, मैं उन को दण्ड दूंगा; उनके जवान तलवार से, और उनके लड़के-लड़कियां भूखों मरेंगे;

Jeremiah 11:22 (UKJV) Therefore thus says the LORD of hosts, Behold, I will punish them: the young men shall die by the sword; their sons and their daughters shall die by famine:

20परन्तु, अब हे सेनाओं के यहोवा, हे धमीं न्यायी, हे अन्त:करण की बातों के ज्ञाता, तू उनका पलटा ले और मुझे दिखा, क्योंकि मैं ने अपना मुक़द्दमा तेरे हाथ में छोड़ दिया है।

21इसलिये यहोवा ने मुझ से कहा, अनातोत के लोग जो तेरे प्राण के खोजी हैं और यह कहते हैं कि तू यहोवा का नाम ले कर भविष्यद्वाणी न कर, नहीं तो हमारे हाथों से मरेगा।

22इसलिये सेनाओं का यहोवा उनके विषय यों कहता है, मैं उन को दण्ड दूंगा; उनके जवान तलवार से, और उनके लड़के-लड़कियां भूखों मरेंगे;

23और उन में से कोई भी न बचेगा। मैं अनातोत के लोगों पर यह विपत्ति डालूंगा; उनके दण्ड का दिन आने वाला है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.