यिर्मयाह 11

इसलिये यहोवा ने मुझ से कहा, अनातोत के लोग जो तेरे प्राण के खोजी हैं और यह कहते हैं कि तू यहोवा का नाम ले कर भविष्यद्वाणी न कर, नहीं तो हमारे हाथों से मरेगा।

Jeremiah 11:21 (UKJV) Therefore thus says the LORD of the men of Anathoth, that seek your life, saying, Prophesy not in the name of the LORD, that you die not by our hand:

19मैं तो वध होने वाले भेड़ के बच्चे के समान अनजान था। मैं न जानता था कि वे लोग मेरी हानि की युक्तियां यह कहकर करते हैं, आओ, हम फल समेत इस वृक्ष को उखाड़ दें, और जीवितों के बीच में से काट डालें, तब इसका नाम तक फिर स्मरण न रहे।

20परन्तु, अब हे सेनाओं के यहोवा, हे धमीं न्यायी, हे अन्त:करण की बातों के ज्ञाता, तू उनका पलटा ले और मुझे दिखा, क्योंकि मैं ने अपना मुक़द्दमा तेरे हाथ में छोड़ दिया है।

21इसलिये यहोवा ने मुझ से कहा, अनातोत के लोग जो तेरे प्राण के खोजी हैं और यह कहते हैं कि तू यहोवा का नाम ले कर भविष्यद्वाणी न कर, नहीं तो हमारे हाथों से मरेगा।

22इसलिये सेनाओं का यहोवा उनके विषय यों कहता है, मैं उन को दण्ड दूंगा; उनके जवान तलवार से, और उनके लड़के-लड़कियां भूखों मरेंगे;

23और उन में से कोई भी न बचेगा। मैं अनातोत के लोगों पर यह विपत्ति डालूंगा; उनके दण्ड का दिन आने वाला है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.