35सिय्योन की रहने वाली कहेगी, कि जो उपद्रव मुझ पर और मेरे शरीर पर हुआ है, वह बाबुल पर पलट जाए। और यरूशलेम कहेगी कि मुझ में की हुई हत्याओं का दोष कसदियों के देश के रहने वालों पर लगे।
36इसलिये यहोवा कहता है, मैं तेरा मुक़द्दमा लड़ूंगा और तेरा बदला लूंगा। मैं उसके ताल को और उसके सोतों को सुखा दूंगा;
37और बाबुल खण्डहर, और गीदड़ों का वासस्थान होगा; और लोग उसे देख कर चकित होंगे और ताली बजाएंगे, और उस में कोई न रहेगा।
38लोग एक संग ऐसे गरजेंगे और गुर्राएंगे, जैसे युवा सिंह व सिंह के बच्चे आहेर पर करते हैं।
39परन्तु जब जब वे उत्तेजित हों, तब मैं जेवनार तैयार कर के उन्हें ऐसा मतवाला करूंगा, कि वे हुलसकर सदा की नींद में पड़ेंगे और कभी न जागेंगे, यहोवा की यही वाणी है।