यिर्मयाह 6

चरवाहे अपनी अपनी भेड़-बकरियां संग लिए हुए उस पर चढ़ कर उसके चारों ओर अपने तम्बू खड़े करेंगे, वे अपने अपने पास की घास चरा लेंगे।

Jeremiah 6:3 (UKJV) The shepherds with their flocks shall come unto her; they shall pitch their tents against her round about; they shall feed every one in his place.

1हे बिन्यामीनियो, यरूशलेम में से अपना अपना सामान ले कर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूंको, और बेथक्केरेम पर झण्डा ऊंचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आने वाली विपत्ति बड़ी और विनाश लाने वाली है।

2सिय्योन की सुन्दर और सुकुमार बेटी को मैं नाश करने पर हूँ।

3चरवाहे अपनी अपनी भेड़-बकरियां संग लिए हुए उस पर चढ़ कर उसके चारों ओर अपने तम्बू खड़े करेंगे, वे अपने अपने पास की घास चरा लेंगे।

4आओ, उसके विरुद्ध युद्ध की तैयारी करो; उठो, हम दो पहर को चढ़ाई करें! हाय, हाय, दिन ढलता जाता है, और सांझ की परछाईं लम्बी हो चली है!

5उठो, हम रात ही रात चढ़ाई करें और उसके महलों को ढा दें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.