यिर्मयाह 6

आओ, उसके विरुद्ध युद्ध की तैयारी करो; उठो, हम दो पहर को चढ़ाई करें! हाय, हाय, दिन ढलता जाता है, और सांझ की परछाईं लम्बी हो चली है!

Jeremiah 6:4 (UKJV) Prepare all of you war against her; arise, and let us go up at noon. Woe unto us! for the day goes away, for the shadows of the evening are stretched out.

2सिय्योन की सुन्दर और सुकुमार बेटी को मैं नाश करने पर हूँ।

3चरवाहे अपनी अपनी भेड़-बकरियां संग लिए हुए उस पर चढ़ कर उसके चारों ओर अपने तम्बू खड़े करेंगे, वे अपने अपने पास की घास चरा लेंगे।

4आओ, उसके विरुद्ध युद्ध की तैयारी करो; उठो, हम दो पहर को चढ़ाई करें! हाय, हाय, दिन ढलता जाता है, और सांझ की परछाईं लम्बी हो चली है!

5उठो, हम रात ही रात चढ़ाई करें और उसके महलों को ढा दें।

6सेनाओं का यहोवा तुम से कहता है, वृक्ष काट काटकर यरूशलेम के विरुद्ध दमदमा बान्धो! यह वही नगर है जो दण्ड के योग्य है; इस में अन्धेर ही अनधेर भरा हुआ है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.