अय्यूब 15

क्या बुद्धिमान को उचित है कि अज्ञानता के साथ उत्तर दे, वा अपने अन्त:करण को पूरबी पवन से भरे?

Job 15:2 (UKJV) Should a wise man utter vain knowledge, and fill his belly with the east wind?

1तब तेमानी एलीपज ने कहा,

2क्या बुद्धिमान को उचित है कि अज्ञानता के साथ उत्तर दे, वा अपने अन्त:करण को पूरबी पवन से भरे?

3क्या वह निष्फल वचनों से, वा व्यर्थ बातों से वादविवाद करे?

4वरन तू भय मानना छोड़ देता, और ईश्वर का ध्यान करना औरों से छुड़ाता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.