अय्यूब 17

तू ने इनका मन समझने से रोका है, इस कारण तू इन को प्रबल न करेगा।

Job 17:4 (UKJV) For you have hid their heart from understanding: therefore shall you not exalt them.

2निश्चय जो मेरे संग हैं वह ठट्ठा करने वाले हैं, और उनका झगड़ा रगड़ा मुझे लगातार दिखाई देता है।

3जमानत दे अपने और मेरे बीच में तू ही जामिन हो; कौन है जो मेरे हाथ पर हाथ मारे?

4तू ने इनका मन समझने से रोका है, इस कारण तू इन को प्रबल न करेगा।

5जो अपने मित्रों को चुगली खाकर लुटा देता, उसके लड़कों की आंखें रह जाएंगी।

6उसने ऐसा किया कि सब लोग मेरी उपमा देते हैं; और लोग मेरे मुंह पर थूकते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.