अय्यूब 20

उसकी हड्डियों में जवानी का बल भरा हुआ है परन्तु वह उसी के साथ मिट्टी में मिल जाएगा।

Job 20:11 (UKJV) His bones are full of the sin of his youth, which shall lie down with him in the dust.

9जिसने उसको देखा हो फिर उसे न देखेगा, और अपने स्थान पर उसका कुछ पता न रहेगा।

10उसके लड़के-बाले कंगालों से भी बिनती करेंगे, और वह अपना छीना हुआ माल फेर देगा।

11उसकी हड्डियों में जवानी का बल भरा हुआ है परन्तु वह उसी के साथ मिट्टी में मिल जाएगा।

12चाहे बुराई उसको मीठी लगे, और वह उसे अपनी जीभ के नीचे छिपा रखे,

13और वह उसे बचा रखे और न छोड़े, वरन उसे अपने तालू के बीच दबा रखे,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.