अय्यूब 24

वे अनाथों का गदहा हांक ले जाते, और विधवा का बैल बन्धक कर रखते हैं।

Job 24:3 (UKJV) They drive away the ass of the fatherless, they take the widow's ox for a pledge.

1सर्वशक्तिमान ने समय क्यों नहीं ठहराया, और जो लोग उसका ज्ञान रखते हैं वे उसके दिन क्यों देखने नहीं पाते?

2कुछ लोग भूमि की सीमा को बढ़ाते, और भेड़ बकरियां छीन कर चराते हैं।

3वे अनाथों का गदहा हांक ले जाते, और विधवा का बैल बन्धक कर रखते हैं।

4वे दरिद्र लोगों को मार्ग से हटा देते, और देश के दीनों को इकट्ठे छिपना पड़ता है।

5देखो, वे जंगली गदहों की नाईं अपने काम को और कुछ भोजन यत्न से ढूंढ़ने को निकल जाते हैं; उनके लड़के-बालों का भोजन उन को जंगल से मिलता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.