अय्यूब 26

वह अपने सिंहासन के साम्हने बादल फैला कर उसको छिपाए रखता है।

Job 26:9 (UKJV) He holds back the face of his throne, and spreads his cloud upon it.

7वह उत्तर दिशा को निराधार फैलाए रहता है, और बिना टेक पृथ्वी को लटकाए रखता है।

8वह जल को अपनी काली घटाओं में बान्ध रखता, और बादल उसके बोझ से नहीं फटता।

9वह अपने सिंहासन के साम्हने बादल फैला कर उसको छिपाए रखता है।

10उजियाले और अन्धियारे के बीच जहां सिवाना बंधा है, वहां तक उसने जलनिधि का सिवाना ठहरा रखा है।

11उसकी घुड़की से आकाश के खम्भे थरथरा कर चकित होते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.