अय्यूब 31

क्या वह मेरी गति नहीं देखता और क्या वह मेरे पग पग नहीं गिनता?

Job 31:4 (UKJV) Does not he see my ways, and count all my steps?

2क्योंकि ईश्वर स्वर्ग से कौन सा अंश और सर्वशक्तिमान ऊपर से कौन सी सम्पत्ति बांटता है?

3क्या वह कुटिल मनुष्यों के लिये विपत्ति और अनर्थ काम करने वालों के लिये सत्यानाश का कारण नहीं है?

4क्या वह मेरी गति नहीं देखता और क्या वह मेरे पग पग नहीं गिनता?

5यदि मैं व्यर्थ चाल चालता हूं, वा कपट करने के लिये मेरे पैर दौड़े हों;

6(तो मैं धर्म के तराजू में तौला जाऊं, ताकि ईश्वर मेरी खराई को जान ले)।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.