अय्यूब 33

मैं ने तो अपना मुंह खोला है, और मेरी जीभ मुंह में चुलबुला रही है।

Job 33:2 (UKJV) Behold, now I have opened my mouth, my tongue has spoken in my mouth.

1तौभी हे अय्यूब! मेरी बातें सुन ले, और मेरे सब वचनों पर कान लगा।

2मैं ने तो अपना मुंह खोला है, और मेरी जीभ मुंह में चुलबुला रही है।

3मेरी बातें मेरे मन की सिधाई प्रगट करेंगी; जो ज्ञान मैं रखता हूं उसे खराई के साथ कहूंगा।

4मुझे ईश्वर की आत्मा ने बनाया है, और सर्वशक्तिमान की सांस से मुझे जीवन मिलता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.