अय्यूब 38

उजियाले के निवास का मार्ग कहां है, और अन्धियारे का स्थान कहां है?

Job 38:19 (UKJV) Where is the way where light dwells? and as for darkness, where is the place thereof,

17क्या मृत्यु के फाटक तुझ पर प्रगट हुए, क्या तू घोर अन्धकार के फाटकों को कभी देखन पाया है?

18क्या तू ने पृथ्वी की चौड़ाई को पूरी रीति से समझ लिया है? यदि तू यह सब जानता है, तो बतला दे।

19उजियाले के निवास का मार्ग कहां है, और अन्धियारे का स्थान कहां है?

20क्या तू उसे उसके सिवाने तक हटा सकता है, और उसके घर की डगर पहिचान सकता है?

21नि:सन्देह तू यह सब कुछ जानता होगा! क्योंकि तू तो उस समय उत्पन्न हुआ था, और तू बहुत आयु का है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.