अय्यूब 38

जब मैं ने पृथ्वी की नेव डाली, तब तू कहां था? यदि तू समझदार हो तो उत्तर दे।

Job 38:4 (UKJV) Where were you when I laid the foundations of the earth? declare, if you have understanding.

2यह कौन है जो अज्ञानता की बातें कहकर युक्ति को बिगाड़ना चाहता है?

3पुरुष की नाईं अपनी कमर बान्ध ले, क्योंकि मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे उत्तर दे।

4जब मैं ने पृथ्वी की नेव डाली, तब तू कहां था? यदि तू समझदार हो तो उत्तर दे।

5उसकी नाप किस ने ठहराई, क्या तू जानता है उस पर किस ने सूत खींचा?

6उसकी नेव कौन सी वस्तु पर रखी गई, वा किस ने उसके कोने का पत्थर बिठाया,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.