अय्यूब 41

उसके नथुनों से ऐसा धुआं निकलता है, जैसा खौलती हुई हांड़ी और जलते हुए नरकटों से।

Job 41:20 (UKJV) Out of his nostrils goes smoke, as out of a seething pot or caldron.

18फिर उसके छींकने से उजियाला चमक उठता है, और उसकी आंखें भोर की पलकों के समान हैं।

19उसके मुंह से जलते हुए पलीते निकलते हैं, और आग की चिनगारियां छूटती हैं।

20उसके नथुनों से ऐसा धुआं निकलता है, जैसा खौलती हुई हांड़ी और जलते हुए नरकटों से।

21उसकी सांस से कोयले सुलगते, और उसके मुंह से आग की लौ निकलती है।

22उसकी गर्दन में सामर्थ्य बनी रहती है, और उसके साम्हने डर नाचता रहता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.