अय्यूब 41

क्या वह तुझ से वाचा बान्धेगा कि वह सदा तेरा दास रहे?

Job 41:4 (UKJV) Will he make a covenant with you? will you take him for a servant for ever?

2क्या तू उसकी नाक में नकेल लगा सकता वा उसका जबड़ा कील से बेध सकता है?

3क्या वह तुझ से बहुत गिड़गिड़ाहट करेगा, वा तुझ से मीठी बातें बोलेगा?

4क्या वह तुझ से वाचा बान्धेगा कि वह सदा तेरा दास रहे?

5क्या तू उस से ऐसे खेलेगा जैसे चिडिय़ा से, वा अपनी लड़कियों का जी बहलाने को उसे बान्ध रखेगा?

6क्या मछुओं के दल उसे बिकाऊ माल समझेंगे? क्या वह उसे व्योपारियों में बांट देंगे?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.