अय्यूब 5

अकाल में वह तुझे मुत्यु से, और युद्ध में तलवार की धार से बचा लेगा।

Job 5:20 (UKJV) In famine he shall redeem you from death: and in war from the power of the sword.

18क्योंकि वही घायल करता, और वही पट्टी भी बान्धता है; वही मारता है, और वही अपने हाथों से चंगा भी करता है।

19वह तुझे छ: विपत्तियों से छुड़ाएगा; वरन सात से भी तेरी कुछ हानि न होने पाएगी।

20अकाल में वह तुझे मुत्यु से, और युद्ध में तलवार की धार से बचा लेगा।

21तू वचनरूपी कोड़े से बचा रहेगा और जब विनाश आए, तब भी तुझे भय न होगा।

22तू उजाड़ और अकाल के दिनों में हँसमुख रहेगा, और तुझे बनैले जन्तुओं से डर न लगेगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.