अय्यूब 7

वह अपने घर को फिर लौट न आएगा, और न अपने स्थान में फिर मिलेगा।

Job 7:10 (UKJV) He shall return no more to his house, neither shall his place know him any more.

8जो मुझे अब देखता है उसे मैं फिर दिखाई न दूंगा; तेरी आंखें मेरी ओर होंगी परन्तु मैं न मिलूंगा।

9जैसे बादल छटकर लोप हो जाता है, वैसे ही अधोलोक में उतरने वाला फिर वहां से नहीं लौट सकता;

10वह अपने घर को फिर लौट न आएगा, और न अपने स्थान में फिर मिलेगा।

11इसलिये मैं अपना मुंह बन्द न रखूंगा; अपने मन का खेद खोल कर कहूंगा; और अपने जीव की कड़ुवाहट के कारण कुड़कुड़ाता रहूंगा।

12क्या मैं समुद्र हूँ, वा मगरमच्छ हूँ, कि तू मुझ पर पहरा बैठाता है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.