अय्यूब 9

वह मुझे सांस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है।

Job 9:18 (UKJV) He will not suffer me to take my breath, but fills me with bitterness.

16चाहे मेरे पुकारने से वह उत्तर भी देता, तौभी मैं इस बात की प्रतीति न करता, कि वह मेरी बात सुनता है।

17वह तो आंधी चला कर मुझे तोड़ डालता है, और बिना कारण मेरे चोट पर चोट लगाता है।

18वह मुझे सांस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है।

19जो सामर्थ्य की चर्चा हो, तो देखो, वह बलवान है: और यदि न्याय की चर्चा हो, तो वह कहेगा मुझ से कौन मुक़द्दमा लड़ेगा?

20चाहे मैं निर्दोष ही क्यों न हूँ, परन्तु अपने ही मुंह से दोषी ठहरूंगा; खरा होने पर भी वह मुझे कुटिल ठहराएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.