यूहन्ना 4

इतने में उसके चेले यीशु से यह बिनती करने लगे, कि हे रब्बी, कुछ खा ले।

John 4:31 (UKJV) In the mean while his disciples prayed him, saying, Master, eat.

29आओ, एक मनुष्य को देखो, जिस ने सब कुछ जो मैं ने किया मुझे बता दिया: कहीं यह तो मसीह नहीं है?

30सो वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे।

31इतने में उसके चेले यीशु से यह बिनती करने लगे, कि हे रब्बी, कुछ खा ले।

32परन्तु उस ने उन से कहा, मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।

33तब चेलों ने आपस में कहा, क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.