यूहन्ना 4

परन्तु उस ने उन से कहा, मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।

John 4:32 (UKJV) But he said unto them, I have food to eat that all of you know not of.

30सो वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे।

31इतने में उसके चेले यीशु से यह बिनती करने लगे, कि हे रब्बी, कुछ खा ले।

32परन्तु उस ने उन से कहा, मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।

33तब चेलों ने आपस में कहा, क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?

34यीशु ने उन से कहा, मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजने वाले की इच्छा के अनुसार चलूं और उसका काम पूरा करूं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.