यूहन्ना 4

तब चेलों ने आपस में कहा, क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?

John 4:33 (UKJV) Therefore said the disciples one to another, Has any man brought him ought to eat?

31इतने में उसके चेले यीशु से यह बिनती करने लगे, कि हे रब्बी, कुछ खा ले।

32परन्तु उस ने उन से कहा, मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।

33तब चेलों ने आपस में कहा, क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?

34यीशु ने उन से कहा, मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजने वाले की इच्छा के अनुसार चलूं और उसका काम पूरा करूं।

35क्या तुम नहीं कहते, कि कटनी होने में अब भी चार महीने पड़े हैं? देखो, मैं तुम से कहता हूं, अपनी आंखे उठाकर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.