यूहन्ना 6

यीशु ने उन को उत्तर दिया, कि आपस में मत कुड़कुड़ाओ।

John 6:43 (UKJV) Jesus therefore answered and said unto them, Murmur not among yourselves.

41सो यहूदी उस पर कुड़कुड़ाने लगे, इसलिये कि उस ने कहा था; कि जो रोटी स्वर्ग से उतरी, वह मैं हूं।

42और उन्होंने कहा; क्या यह यूसुफ का पुत्र यीशु नहीं, जिस के माता पिता को हम जानते हैं? तो वह क्योंकर कहता है कि मैं स्वर्ग से उतरा हूं।

43यीशु ने उन को उत्तर दिया, कि आपस में मत कुड़कुड़ाओ।

44.कोई मेरे पास नहीं आ सकता, जब तक पिता, जिस ने मुझे भेजा है, उसे खींच न ले; और मैं उस को अंतिम दिन फिर जिला उठाऊंगा।

45भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, कि वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे। जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.