47फरीसियों ने उन को उत्तर दिया, क्या तुम भी भरमाए गए हो?
48क्या सरदारों या फरीसियों में से किसी ने भी उस पर विश्वास किया है?
49परन्तु ये लोग जो व्यवस्था नहीं जानते, स्त्रापित हैं।
50नीकुदेमुस ने, (जो पहिले उसके पास आया था और उन में से एक था), उन से कहा।
51क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति को जब तक पहिले उस की सुनकर जान न ले, कि वह क्या करता है; दोषी ठहराती है?