यूहन्ना 8

तुम शरीर के अनुसार न्याय करते हो; मैं किसी का न्याय नहीं करता।

John 8:15 (UKJV) All of you judge after the flesh; I judge no man.

13फरीसियों ने उस से कहा; तू अपनी गवाही आप देता है; तेरी गवाही ठीक नहीं।

14यीशु ने उन को उत्तर दिया; कि यदि मैं अपनी गवाही आप देता हूं, तौभी मेरी गवाही ठीक है, क्योंकि मैं जानता हूं, कि मैं कहां से आया हूं और कहां को जाता हूं परन्तु तुम नहीं जानते कि मैं कहां से आता हूं या कहां को जाता हूं।

15तुम शरीर के अनुसार न्याय करते हो; मैं किसी का न्याय नहीं करता।

16और यदि मैं न्याय करूं भी, तो मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अकेला नहीं, परन्तु मैं हूं, और पिता है जिस ने मुझे भेजा।

17और तुम्हारी व्यवस्था में भी लिखा है; कि दो जनों की गवाही मिलकर ठीक होती है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.