यूहन्ना 8

वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया॥

John 8:30 (UKJV) As he spoke these words, many believed on him.

28तब यीशु ने कहा, कि जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊंचे पर चढ़ाओगे, तो जानोगे कि मैं वही हूं, और अपने आप से कुछ नहीं करता, परन्तु जैसे पिता ने मुझे सिखाया, वैसे ही ये बातें कहता हूं।

29और मेरा भेजनेवाला मेरे साथ है; उस ने मुझे अकेला नहीं छोड़ा; क्योंकि मैं सर्वदा वही काम करता हूं, जिस से वह प्रसन्न होता है।

30वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया॥

31तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्हों ने उन की प्रतीति की थी, कहा, यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।

32और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.