यूहन्ना 8

और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।

John 8:32 (UKJV) And all of you shall know the truth, and the truth shall make you free.

30वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया॥

31तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्हों ने उन की प्रतीति की थी, कहा, यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।

32और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।

33उन्होंने उस को उत्तर दिया; कि हम तो इब्राहीम के वंश से हैं और कभी किसी के दास नहीं हुए; फिर तू क्योंकर कहता है, कि तुम स्वतंत्र हो जाओगे?

34यीशु ने उन को उत्तर दिया; मैं तुम से सच सच कहता हूं कि जो कोई पाप करता है, वह पाप का दास है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.