यूहन्ना 9

उस ने कहा, हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं: और उसे दंडवत किया।

John 9:38 (UKJV) And he said, Lord, I believe. And he worshipped him.

36उस ने उत्तर दिया, कि हे प्रभु; वह कौन है कि मैं उस पर विश्वास करूं?

37यीशु ने उस से कहा, तू ने उसे देखा भी है; और जो तेरे साथ बातें कर रहा है वही है।

38उस ने कहा, हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं: और उसे दंडवत किया।

39तब यीशु ने कहा, मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूं, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अन्धे हो जाएं।

40जो फरीसी उसके साथ थे, उन्होंने ये बातें सुन कर उस से कहा, क्या हम भी अन्धे हैं?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.