यूहन्ना 9

जो फरीसी उसके साथ थे, उन्होंने ये बातें सुन कर उस से कहा, क्या हम भी अन्धे हैं?

John 9:40 (UKJV) And some of the Pharisees which were with him heard these words, and said unto him, Are we blind also?

38उस ने कहा, हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं: और उसे दंडवत किया।

39तब यीशु ने कहा, मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूं, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अन्धे हो जाएं।

40जो फरीसी उसके साथ थे, उन्होंने ये बातें सुन कर उस से कहा, क्या हम भी अन्धे हैं?

41यीशु ने उन से कहा, यदि तुम अन्धे होते तो पापी न ठहरते परन्तु अब कहते हो, कि हम देखते हैं, इसलिये तुम्हारा पाप बना रहता है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.