यहोशूआ 10

तब यहोशू ने आज्ञा दी, कि गुफा का मुंह खोल कर उन पांचों राजाओं को मेरे पास निकाल ले आओ।

Joshua 10:22 (UKJV) Then said Joshua, Open the mouth of the cave, and bring out those five kings unto me out of the cave.

20जब यहोशू और इस्राएली उनका संहार करके नाश कर चुके, और उन में से जो बच गए वे अपने अपने गढ़ वाले नगर में घुस गए,

21तब सब लोग मक्केदा की छावनी को यहोशू के पास कुशल-क्षेम से लौट आए; और इस्राएलियों के विरुद्ध किसी ने जीभ तक न हिलाई।

22तब यहोशू ने आज्ञा दी, कि गुफा का मुंह खोल कर उन पांचों राजाओं को मेरे पास निकाल ले आओ।

23उन्होंने ऐसा ही किया, और यरूशलेम, हेब्रोन, यर्मूत, लाकीश, और एग्लोन के उन पांचों राजओं को गुफा में से उसके पास निकाल ले आए।

24जब वे उन राजाओं को यहोशू के पास निकाल ले आए, तब यहोशू ने इस्राएल के सब पुरूषों को बुलाकर अपने साथ चलने वाले योद्धाओं के प्रधानों से कहा, निकट आकर अपने अपने पांव इन राजाओं की गर्दनों पर रखो। और उन्होंने निकट जा कर अपने अपने पांव उनकी गर्दनों पर रखे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.