यहोशूआ 11

और उन सब नगरों को उनके सब राजाओं समेत यहोशू ने ले लिया, और यहोवा के दास मूसा की आज्ञा के अनुसार उन को तलवार से घात करके सत्यानाश किया।

Joshua 11:12 (UKJV) And all the cities of those kings, and all the kings of them, did Joshua take, and stroke them with the edge of the sword, and he utterly destroyed them, as Moses the servant of the LORD commanded.

10उस समय यहोशू ने घूमकर हासोर को जो पहिले उन सब राज्यों में मुख्य नगर था ले लिया, और उसके राजा को तलवार से मार डाला।

11और जितने प्राणी उस में थे उन सभों को उन्होंने तलवार से मारकर सत्यानाश किया; और किसी प्राणी को जीवित न छोड़ा, और हासोर को यहोशू ने आग लगाकर फुंकवा दिया।

12और उन सब नगरों को उनके सब राजाओं समेत यहोशू ने ले लिया, और यहोवा के दास मूसा की आज्ञा के अनुसार उन को तलवार से घात करके सत्यानाश किया।

13परन्तु हासोर को छोड़कर, जिसे यहोशू ने फुंकवा दिया, इस्राएल ने और किसी नगर को जो अपने टीले पर बसा था नहीं जलाया

14और इन नगरों के पशु और इनकी सारी लूट को इस्राएलियों ने अपना कर लिया; परन्तु मनुष्यों को उन्होंने तलवार से मार डाला, यहां तक उन को सत्यानाश कर डाला कि एक भी प्राणी को जीवित नहीं छोड़ा गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.