यहोशूआ 12

यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात अर्नोन नाले से ले कर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था ये हैं;

Joshua 12:1 (UKJV) Now these are the kings of the land, which the children of Israel stroke, and possessed their land on the other side Jordan toward the rising of the sun, from the river Arnon unto mount Hermon, and all the plain on the east:

1यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात अर्नोन नाले से ले कर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था ये हैं;

2एमोरियों का हेशबोनवासी राजा सीहोन, जो अर्नोन नाले के किनारे के अरोएर से ले कर, और उसी नाले के बीच के नगर को छोड़कर यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों का सिवाना है, आधे गिलाद पर,

3और किन्नेरेत नाम ताल से ले कर बेत्यशीमोत से हो कर अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्खिन की ओर पिसगा की सलामी के नीचे नीचे के देश पर प्रभुता रखता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.