यहोशूआ 12

और किन्नेरेत नाम ताल से ले कर बेत्यशीमोत से हो कर अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्खिन की ओर पिसगा की सलामी के नीचे नीचे के देश पर प्रभुता रखता था।

Joshua 12:3 (UKJV) And from the plain to the sea of Chinneroth on the east, and unto the sea of the plain, even the salt sea on the east, the way to Bethjeshimoth; and from the south, under Ashdothpisgah:

1यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात अर्नोन नाले से ले कर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था ये हैं;

2एमोरियों का हेशबोनवासी राजा सीहोन, जो अर्नोन नाले के किनारे के अरोएर से ले कर, और उसी नाले के बीच के नगर को छोड़कर यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों का सिवाना है, आधे गिलाद पर,

3और किन्नेरेत नाम ताल से ले कर बेत्यशीमोत से हो कर अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्खिन की ओर पिसगा की सलामी के नीचे नीचे के देश पर प्रभुता रखता था।

4फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अशतारोत और ऐर्द्रई में रहा करता था,

5और हेर्मोन पर्वत सलका, और गशूरियों, और माकियों के सिवाने तक कुल बाशान में, और हेशबोन के राजा सीहोन के सिवाने तक आधे गिलाद में भी प्रभुता करता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.