यहोशूआ 19

छठवीं चिट्ठी नप्तालियों के कुलों के अनुसार उनके नाम पर निकली।

Joshua 19:32 (UKJV) The sixth lot came out to the children of Naphtali, even for the children of Naphtali according to their families.

30उम्मा, अपेक, और रहोब भी उनके भाग में ठहरे; इस प्रकार बाईस नगर अपने अपने गांवों समेत उन को मिले।

31कुलों के अनुसार आशेरियों के गोत्र का भाग नगरों और गांवों समेत यही ठहरा॥

32छठवीं चिट्ठी नप्तालियों के कुलों के अनुसार उनके नाम पर निकली।

33और उनका सिवाना हेलेप से, और सानन्नीम में के बांज वृक्ष से, अदामीनेकेब और यब्नेल से हो कर, और लक्कूम को जा कर यरदन पर निकला;

34वहां से वह सिवाना पश्चिम की ओर मुड़कर अजनोत्ताबोर को गया, और वहां से हुक्कोक को गया, और दक्खिन, और जबूलून के भाग तक, और पश्चिम की ओर आशेर के भाग तक, और सूर्योदय की ओर यहूदा के भाग के पास की यरदन नदी पर पहुंचा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.