यहोशूआ 21

ये नगर लेवीय कहाती कुलों में से हारून के वंश के लिये थे; क्योंकि पहिली चिट्ठी उन्हीं के नाम पर निकली थी।

Joshua 21:10 (UKJV) Which the children of Aaron, being of the families of the Kohathites, who were of the children of Levi, had: for theirs was the first lot.

8जो आज्ञा यहोवा ने मूसा से दिलाई भी उसके अनुसार इस्राएलियों ने लेवियों को चराइयों समेत ये नगर चिट्ठी डाल डालकर दिए।

9उन्होंने यहूदियों और शिमोनियों के गोत्रों के भागों में से थे नगर जिनके नाम लिखे हैं दिए;

10ये नगर लेवीय कहाती कुलों में से हारून के वंश के लिये थे; क्योंकि पहिली चिट्ठी उन्हीं के नाम पर निकली थी।

11अर्थात उन्होंने उन को यहूदा के पहाड़ी देश में चारों ओर की चराइयों समेत किर्यतर्बा नगर दे दिया, जो अनाक के पिता अर्बा के नाम पर कहलाया और हेब्रोन भी कहलाता है।

12परन्तु उस नगर के खेत और उसके गांव उन्होंने यपुन्ने के पुत्र कालेब को उसकी निज भूमि करके दे दिए॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.