न्यायियों 19

और वे आगे की ओर चले; और उनके बिन्यामीन के गिबा के निकट पहुंचते पहुंचते सूर्य अस्त हो गया,

Judges 19:14 (UKJV) And they passed on and went their way; and the sun went down upon them when they were by Gibeah, which belongs to Benjamin.

12उसके स्वामी ने उस से कहा, हम पराए नगर में जहां कोई इस्राएली नहीं रहता, न उतरेंगे; गिबा तक बढ़ जाएंगे।

13फिर उसने अपने सेवक से कहा, आ, हम उधर के स्थानों में से किसी के पास जाएं, हम गिबा वा रामा में रात बिताएं।

14और वे आगे की ओर चले; और उनके बिन्यामीन के गिबा के निकट पहुंचते पहुंचते सूर्य अस्त हो गया,

15इसलिये वे गिबा में टिकने के लिये उसकी ओर मुड़ गए। और वह भीतर जा कर उस नगर के चौक में बैठ गया, क्योंकि किसी ने उन को अपने घर में न टिकाया।

16तब एक बूढ़ा अपने खेत के काम को निपटाकर सांझ को चला आया; वह तो एप्रैम के पहाड़ी देश का था, और गिबा में परदेशी हो कर रहता था; परन्तु उस स्थान के लोग बिन्यामीनी थे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.